Gulamane Ashraf Welfare Society
  • gawsjodhpur@gmail.com
  • Thu 30 Jul 2026 / 12 Ṣafar 1448
Follow us:

शोहादा ए कर्बला की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन

Slide1.JPG
  • Jul 14, 2024

गुलामाने अशरफ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में अध्यक्ष मौलाना सय्यद नूर मियाँ अशरफी के नेतृत्व में शोहादा ए कर्बला की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन उम्मेद हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। जिसमें 109 यूनिट एकत्रित हुए, रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सोसायटी द्वारा रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की गई। उपाध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती ने बताया शिविर का आगाज दुआओं के साथ किया गया महमाने खुशुसी (मुख्य अतिथि) उम्मेद हॉस्पिटल के अधीक्षक मोहम्मद अफजल हकीम, हजरत मौलाना बरकत अशरफी मुदर्रिस दारूल उलूम इस्हाकिया, मौलाना फुरकान, पार्षद शेर मोहम्मद मोहम्मद सिराज नूरी, नूरी इंटरनेशनल स्कूल, पार्षद वसीम मामा मौजूद रहे। सचिव अशरफ हुसैन ने बताया कि शिविर में एकत्रित हुआ 109 यूनिट प्रत्येक रक्तदाताओं को सिपास नामा देकर अभार प्रकट किया। ब्लड बैंक से जुड़े हुए लोगो ने शिविर में शामिल होकर अपनी उपस्थिति महसूस कराई। सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान महादान है जो किसी की जिंदगी बचाकर परिवार को खुशिया दे सकता है। सोसायटी द्वारा कार्य कर रहे सभी लोगो ने रक्तदान कर मानव जीवन बचाने वाले सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया

Share This: