Gulamane Ashraf Welfare Society
  • gawsjodhpur@gmail.com
  • Wed 29 Jul 2026 / 11 Ṣafar 1448
Follow us:

शोहदाए कर्बला कॉन्फ्रेंस 19 जुलाई 2024

  • Jul 19, 2024

अकीदत के साथ मनाई शोहदाए कर्बला कॉन्फ्रेंस

जोधपुर दर्पण सिनेमा के पीछे 19 जुलाई 2024  शुक्रवार रात 10-बजे गुलामाने अशरफ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शोहदाए कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में श्रोता उपस्थित हुए तथा मुख्य वक्ता सय्यद नूर मियां अशरफी ने कर्बला के वाकिए पर उत्कृष्ट तक़रीर की, अपने उद्बोधन में उन्होंने नौजवानों को बेदारी के संदेश दिए। कार्यक्रम दरगाह ख्वाजा अब्दुल लतीफ चिश्ती के सज्जादानशीन श्री नज्मुल हसन नज्मी की सरपरस्ती में हुआ, उपस्थित जनसमूह को औलिया मस्जिद के इमाम मौलाना अबुल कलाम नूरी व छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज उबैदुर्रहमान ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य नातख्वां बासनी के कारी जावेद कादरी ने नात व मन्कृबत पढ़ कर नूर का समां बांधा, इसके अलावा जोधपुर के इब्राहीम नूरी व अनीस अशफाकी ने भी कलाम पेश किए। कार्यक्रम की समाप्ति पर सलातो सलाम व मुल्क में अमन शान्ति की दुआओं के साथ लंगर हुसैनी तकसीम किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर एम हसनैन अशरफी ने किया।

Share This: